{"_id":"69f7aee4c2019132a708cf15","slug":"case-of-gida-police-station-area-police-is-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1309335-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब के नशे में अपनी पत्नी-बच्चों पर करने लगा फायरिंग, निशाना चूका नहीं तो हो सकता था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब के नशे में अपनी पत्नी-बच्चों पर करने लगा फायरिंग, निशाना चूका नहीं तो हो सकता था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सार
जैतपुर निवासी अमित चंद्र जायसवाल आए दिन शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में था और गाली-गलौज करते हुए तमंचा निकालकर पत्नी व बच्चों को धमकाने लगा। इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी, हालांकि गोली महिला के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गई।
फायरिंग करने वाला आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में घरेलू विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, जैतपुर निवासी अमित चंद्र जायसवाल आए दिन शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में था और गाली-गलौज करते हुए तमंचा निकालकर पत्नी व बच्चों को धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी, हालांकि गोली महिला के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर गीडा थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
