सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Uruwa police station area, women were putting a gate on the road.

Gorakhpur News: सार्वजनिक रास्ता बंद करने के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना, 27 का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case of Uruwa police station area, women were putting a gate on the road.
विज्ञापन
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। सार्वजनिक रास्ता बंद करने की कोशिश के खिलाफ रौजा दरगाह की महिलाओं ने रविवार को उरूवा-धुरियापार मुख्य मार्ग पर धरना देकर विरोध जताया। महिलाएं गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर उसे अवरुद्ध करने का प्रयास रोकना चाहती थीं। पुलिस ने सभी को समझाकर धरना समाप्त करवाया और शांति भंग करने के आरोप में 27 लोगों का चालान किया।
Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव का एक व्यक्ति रास्ते पर गेट लगाकर इसे बंद करने का प्रयास कर रहा था, जिससे लगभग 25 घरों के निवासियों का रास्ता बाधित हो जाता। यह मार्ग बगल के गांव मरवटिया, देवराजपार और अन्य गांवों के लोगों के आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से ताजिया और ईद की नमाज में शामिल होने के लिए लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी आरोपी ने बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की थी, जिसकी सूचना उपजिलाधिकारी गोला को दी गई थी। निरीक्षण के बाद रास्ता खुलवाया गया था। रविवार की भोर में आरोपी ने दोबारा रास्ते पर गेट लगाना शुरू किया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और महिलाएं मौके पर इकठ्ठा हो गईं और धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने समझा कर धरना समाप्त करवाया और शांति भंग करने के आरोप में 27 लोगों का चालान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए समझौते के तहत दूसरा पक्ष छह फीट का मार्ग देने के लिए तैयार था, फिर भी कुछ लोग विवाद बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed