{"_id":"69cd8533eda8818e2204b450","slug":"chances-of-rain-with-strong-winds-and-thunderstorms-in-eastern-uttar-pradesh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277182-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार से छह अप्रैल तक फिर मौसम में बदलाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार से छह अप्रैल तक फिर मौसम में बदलाव के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार से छह अप्रैल तक फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसका असर गोरखपुर और आसपास के जनपदों में भी दिख सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, चार से छह अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान चार को 30 से 40, जबकि पांच अप्रैल को 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पांच को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। सात अप्रैल से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
बुधवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है लेकिन उसके बाद मौसम में बदलाव के कारण तापमान में फिर कुछ गिरावट आएगी।
Trending Videos