{"_id":"69a7195b16fe6a1d000c7859","slug":"cm-yogi-adityanath-gave-instructions-in-a-review-meeting-with-officials-at-gorakhnath-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1247426-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंगियों को सिखाएं करारा सबक : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुड़दंगियों को सिखाएं करारा सबक : सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे फुलप्रूफ प्लान बनाकर गोरखपुर को जाम मुक्त महानगर बनाएं। किसी भी कीमत पर सड़कों पर जाम न लगने पाए। इसके लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाए। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराएं। उन्होंने होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और हुड़दंगियों को करारा सबक सिखाने की हिदायत दी।
सीएम योगी मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ गोरखपुर में गतिमान परियोजनाओं, कानून और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग-कामर्शियल कॉम्प्लेक्स को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि इससे घंटाघर क्षेत्र में जाम की समस्या दूर करने में बड़ी सहायता मिलेगी। साथ ही विरासत गलियारा में प्रभावित दुकानदारों को कारोबार का स्थान मिल जाएगा। सीएम ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमीन अधिग्रहण, आवंटन और निवेश प्रस्तावों की जानकारी ली और कहा कि निवेश के शानदार माहौल में किसी उद्यमी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
-
जलभराव दूर करने की तैयारियों पर दें ध्यान
मुख्यमंत्री ने आगामी गर्मी और मानसून सीजन को लेकर प्रशासन को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात आने में हालांकि अभी काफी समय है लेकिन बाढ़ बचाव और जलभराव दूर करने की तैयारियों पर अभी से ध्यान देना होगा। इनसे जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम कराने की जरूरत है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। समीक्षा बैठक में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos