फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi performed Rudrabhishek for the second consecutive day.

UP: सीएम योगी ने लगातार दूसरे दिन किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Tue, 11 Aug 2026 03:34 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। 

विज्ञापन
CM Yogi performed Rudrabhishek for the second consecutive day.
सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक पूजन - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (मंगलवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन

CM Yogi performed Rudrabhishek for the second consecutive day.
पूजा करते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को, लगातार दूसरे दिन रुद्राभिषेक किया गया। मानसरोवर मंदिर से पहले उन्होंने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया था। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi performed Rudrabhishek for the second consecutive day.
हवन करते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण तथा प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed