सब्सक्राइब करें

Holi 2022: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली, बोले- हर पल जनता के साथ खड़ी रहती है संवेदनशील सरकार

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 11:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पांडेयहाता के होलिकोत्सव में हिस्सा लिया, बोले-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन विश्वास का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
CM yogi took part in Holi festival of Pandeya hata Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री (कार्यवाहक) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम केवल राजनीतिक परिणाम नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक प्रतिबद्धता, ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाली जनता की मुहर है। चुनाव परिणाम बताता है कि जीत हमेशा सत्य की होती है। योगी चार दिवसीय (17-20 मार्च) दौरे पर गोरखपुर आए हैं।  वह बृहस्पतिवार को पांडेयहाता के होलीकोत्सव में शामिल हुए। वहां उन्होंने फूलों की होली खेली।



इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल प्रस्तुत किए गए। वैक्सीन की 30 करोड़ डोज दी जा चुकी है। अब 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग रहा है। संवेदनशील सरकार ने जनता को महामारी से बचाया। भुखमरी की स्थिति भी नहीं आने दी। कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। यह सरकार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन पहले की सरकारों में गरीबों का राशन माफिया के हाथ में चला जाता था। आज माफिया गरीब के अधिकार पर डकैती डालने की हिम्मत नहीं कर सकता।
 

Trending Videos
CM yogi took part in Holi festival of Pandeya hata Gorakhpur
फूलों की होली खेलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने पांडेयहाता होलिकादहन उत्सव समिति के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब आठ वर्ष पहले सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी, जो अब सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi took part in Holi festival of Pandeya hata Gorakhpur
फूलों की होली खेलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से काम किया है। प्रदेश की पहचान, आस्था का सम्मान, महिलाओं, बहन, बेटियों की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, व्यापारियों की सुरक्षा और किसानों की खुशहाली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाने के जो सफल कार्य हुए, उनका सुखद परिणाम चुनाव में देखने को मिला है।
 

CM yogi took part in Holi festival of Pandeya hata Gorakhpur
फूलों की होली के दौरान भजन गायक नंदू। - फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी पर विश्वास बढ़ा
योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए। अनर्गल प्रलाप किया गया। आपत्तिजनक व व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। राजनीतिक मर्यादाओं को धता बताया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास दृढ़ता से कायम रहा और विपक्ष की सारी कारगुजारी धरी की धरी रह गई।
 
विज्ञापन
CM yogi took part in Holi festival of Pandeya hata Gorakhpur
होलिका दहन करने से पहले आरती करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
अर्थव्यवस्था में नंबर-वन बनेगा यूपी
 योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ा है। हमें उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार, महिलाओं व व्यापारियों की सुरक्षा, प्रति व्यक्ति आय आदि क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। होली पर्व की प्रासंगिकता भी यही होगी कि हम सभी इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हों। होली सामूहिकता के भाव की प्रेरणा देने का पर्व है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed