फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Condition of young woman thrown from roof in Gorakhpur critical; police investigating.

UP: चाकू के बल पर दुष्कर्म की कोशिश, प्रतिरोध पर आरोपी ने युवती को छत से फेंका- हालत गंभीर

Mon, 10 Aug 2026 01:29 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

युवती के पिता ने रविवार सुबह इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को विरोध करने पर छत से फेंक दिया, जिससे उनकी बेटी धान के खेत में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चाेटें आई हैं। शोर सुनकर घर के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Condition of young woman thrown from roof in Gorakhpur critical; police investigating.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात दुस्साहसिक मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक युवक देर रात घर में घुस गया और चाकू के बल पर युवती को छत पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। प्रतिरोध करने पर छत से फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने रविवार सुबह इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को विरोध करने पर छत से फेंक दिया, जिससे उनकी बेटी धान के खेत में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चाेटें आई हैं। शोर सुनकर घर के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए सीएचसी, पिपराइच ले गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि घटना की परिस्थितियों और तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले को संदिग्ध मानकर घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed