{"_id":"69de4d23ef4460730004f711","slug":"consumers-angry-over-non-availability-of-gas-in-gorakhpur-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गैस न मिलने से भड़के उपभोक्ता, एक घंटे तक सड़क की जाम, एसडीएम के हस्तक्षेप से हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गैस न मिलने से भड़के उपभोक्ता, एक घंटे तक सड़क की जाम, एसडीएम के हस्तक्षेप से हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच (गोरखपुर)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
पिपराइच में भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर दी। पुलिस ने जाम खुलवाया। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप से गैस सिलिंडर की आपूर्ति कराई गई।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पिपराइच-गोरखपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप से गैस सिलिंडर की आपूर्ति कराई गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि सोमवार को एजेंसी बंद थी। मंगलवार को जब उपभोक्ता लंबी लाइन में लगे तो उन्हें जानकारी दी गई कि आज भी गैस की गाड़ी नहीं आएगी और सिलिंडर नहीं मिलेगा। यह सुनते ही उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एजेंसी के सामने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, जाम की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद एसडीएम दीपक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस एजेंसी के गोदाम और अभिलेखों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई।
