{"_id":"6acff66eaf8620de4102de5f","slug":"contractor-killed-after-being-hit-by-a-roadways-bus-vehicle-impounded-driver-fled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1485589-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत वाहन कब्जे में, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत वाहन कब्जे में, चालक भागा
Thu, 15 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। सिकरीगंज क्षेत्र के अलावलपुर निवासी राजाराम गुप्ता (40) बुधवार शाम बाइक से कुईं बाजार में सामान खरीदने आए थे। वह हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी सिकरीगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस उन्हें पीएचसी, उरुवा ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिकरीगंज पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजाराम हैदराबाद में रहकर पेंट-पॉलिश के काम की ठेकेदारी करते थे। वह करीब 10 दिन पहले ही घर आए थे। संवाद