{"_id":"6acff810db0801ac5b077b47","slug":"start-a-business-with-small-savings-get-help-with-marketing-too-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1485547-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छोटी बचत से शुरू करें कारोबार, मार्केटिंग में भी मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छोटी बचत से शुरू करें कारोबार, मार्केटिंग में भी मिलेगी मदद
विज्ञापन
गोरखपुर। छोटी-छोटी बचत और बैंक से मिलने वाले वित्तीय सहयोग के जरिये महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। उत्पाद तैयार करने से लेकर उनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की जानकारी देकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकास भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित 33 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सूरज कुमार और आसिर फैजान सिद्दीकी ने महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी रुचि और स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार कारोबार का चयन कर सकती हैं। कम पूंजी से व्यवसाय शुरू कर उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है। उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग से बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
जिला मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं बैंक से वित्तीय सहयोग लेकर अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकती हैं। साथ ही, सरकारी योजनाओं के माध्यम से उत्पादों की मार्केटिंग के उपलब्ध अवसरों का लाभ भी उठा सकती हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना और उनके आय के स्रोत बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है।