फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Class 12 students became SP (North) for a day.

Gorakhpur News: एक दिन के लिए एसपी नॉर्थ बनीं 12वीं की दो छात्राएं

Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two Class 12 students became SP (North) for a day.
गोरखपुर। महिला सशक्तीकरण और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस ने अनूठी पहल की। इसके तहत कक्षा 12 की छात्राएं धृति तिवारी और नैन्सी तिवारी को एक दिन के लिए एसपी नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

दोनों छात्राओं ने पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, जिले के उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न थानों में छात्राओं को एक दिन के लिए थाना प्रभारी और तीन सर्किल में क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई। पिपराइच क्षेत्र की निवासी धृति तिवारी और पादरी बाजार की नैन्सी तिवारी जंगल धूषण स्थित एकेडमी ग्लोबल में कक्षा 12 की छात्राएं हैं।
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत की पहल पर दोनों को पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान छात्राओं ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने शिकायतों की सुनवाई, तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की। एसएसपी ने उन्हें शिकायतों की सुनवाई, निर्णय लेने की प्रक्रिया और कानून के अनुरूप कार्रवाई करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के लिए फरियादियों की बात गंभीरता से सुनना, संवेदनशील व्यवहार करना और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने धृति तिवारी और नैन्सी तिवारी को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
---------
इन छात्राओं को मिली थानेदार की जिम्मेदारी
पुलिस की इस पहल के तहत उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न थानों में छात्राओं को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इनमें कैंपियरगंज में यूनिक सेंट्रल एकेडमी एंड इंस्टीट्यूट की कक्षा नौ की छात्रा रितिका त्रिपाठी, पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा काव्यांजलि सिंह, चिलुआताल में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर की कक्षा 12 की छात्रा अर्चना गौड़ और सहजनवां में संस्कार एकेडमी, रिठुआखोर की कक्षा 11 की छात्रा दिव्या यादव शामिल रहीं। इसी तरह हरपुर बुदहट में श्री गांधी इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा ईशा दुबे, गीडा में श्री कृष्णा एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा ज्योति, चौरीचौरा में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव, झंगहा में जेपीएस सेंट्रल एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि मिश्रा और पिपराइच में पीएन नेशनल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा ऋषिता मृगवानी को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। राजघाट में फन एंड लर्न स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा तेजस्वी गुप्ता और सिकरीगंज में यूएस सेंट्रल एकेडमी की कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी को भी एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया।

-----------
तीन सर्किल में छात्राएं बनीं क्षेत्राधिकारी
थाना प्रभारियों के साथ ही तीन सर्किल में छात्राओं को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। चौरीचौरा सर्किल में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, नई बाजार रोड की कक्षा 11 की छात्रा एनजल कुमारी, कैंपियरगंज सर्किल में परम ज्योति इंटर कॉलेज, रसूलपुर चकिया की कक्षा नौ की छात्रा शिखा पासवान और गीडा सर्किल में कक्षा 10 की छात्रा वैष्णवी शुक्ला को यह जिम्मेदारी दी गई। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों, जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके समाधान की प्रक्रिया से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed