सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cricket fans started taking to the streets from 10 pm onwards, the sound of firecrackers showing their joy.

Gorakhpur News: टी-20 विश्व कप जीत पर झूमी गोरक्षनगरी में भी जश्न...छूटे पटाखे- पटाखों के शोर में दिखा उल्लास

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत की जीत के बाद गोलघर, सिविल लाइंस, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, कुनराघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, रूस्तमपुर, तारामंडल, पादरी बाजार, असुरन, मेडिकल कॉलेज, धर्मशाला, गोरखनाथ, बरगदवां समेत शहरभर में क्रिकेटप्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।

Cricket fans started taking to the streets from 10 pm onwards, the sound of firecrackers showing their joy.
भारत की जीत पर गोलघर में डीजे पर डांस करते क्रिकेट प्रेमी।
विज्ञापन

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप में मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक मना। एकतरफा फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद से ही उल्लास दिखने लगा था। जगह-जगह पटाखे छोड़कर लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
Trending Videos


फाइनल मुकाबले का रोमांच ऐसा था कि मैच शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा था। भारत की जीत तक क्रिकेट प्रेमी टीवी या मोबाइल के स्क्रीन से चिपके रहे। औपचारिक हो चुका मैच जैसे ही समाप्त हुआ, जीत का जश्न शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर पहले ही जीत की आधारशिला रख दी थी। बचा हुआ काम गेंदबाजों ने पूरा किया। हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए क्रिकेटप्रेमियों को पूरा विश्वास था कि मैच आसानी से भारत की झोली में आ जाएगा।

भारत की जीत के बाद गोलघर, सिविल लाइंस, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, कुनराघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, रूस्तमपुर, तारामंडल, पादरी बाजार, असुरन, मेडिकल कॉलेज, धर्मशाला, गोरखनाथ, बरगदवां समेत शहरभर में क्रिकेटप्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।

बड़ी स्क्रीन के सामने चिपके रहे क्रिकेट प्रेमी
कई जगहों पर फाइनल मैच के रोमांच के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। गोलघर में इंदिरा बाल विहार के पास एक होटल के सामने बड़ी स्क्रीन लगी थी। नौकायन समिति के अमित निषाद ने बताया कि जेट्टी के सामने स्थित फ्लोट रेस्तरां और लेक क्वीन क्रूज में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।

सोशल मीडिया पर भी जीत का जश्न
मैच में भारत की पारी समाप्त होने के साथ ही सोशल मीडिया पर क्रिकेटप्रेमी जीत की अग्रिम बधाई देने लगे थे। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी भारतीय टीम की जीत के पोस्ट से पट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed