सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Critical Care Hospital Block to be built at Gorakhpur Medical College; a major gift from the Yogi government.

BRD क्रिटिकल केयर ब्लॉक: अब गोल्डेन ऑवर में बचेगी जान, योगी सरकार की बड़ी सौगात -18.69 करोड़ की लागत

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज न केवल गोरखपुर, बल्कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर समेत बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल तक के मरीजों के इलाज का मुख्य केंद्र है। ऐसे में 50 बेड का यह नया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक गंभीर रूप से बीमार मरीजों, दुर्घटना का शिकार हुए लोगों और वेंटिलेटर व आईसीयू सपोर्ट की आवश्यकता वाले रोगियों के लिए 'संजीवनी' साबित होगा। 

Critical Care Hospital Block to be built at Gorakhpur Medical College; a major gift from the Yogi government.
बीआरडी में बन रहा क्रिटिकल केयर सेंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पूरे प्रदेश के चिकित्सा ढांचे को सतत सुदृढ़ कर रही योगी सरकार गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सहूलियत देने जा रही है। गंभीर रोगों से पीड़ितों को जीवनरक्षक उपचार के लिए दूसरे शहरों की भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण पूर्णता की ओर है।



18.69 करोड़ रुपये की लागत वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण की भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत से अधिक है और वर्तमान में फिनिशिंग के कार्य हो रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भूतल प्लस दो मंजिला बनाया गया है। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दौर में फिनिशिंग का काम चल रहा है और जल्द ही सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

इस ब्लॉक के शुरू होने से आपातकालीन और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें समय पर और उत्कृष्ट इलाज मिल सकेगा। यह ब्लॉक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से लैस होगा।

उल्लेखनीय है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज न केवल गोरखपुर, बल्कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर समेत बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल तक के मरीजों के इलाज का मुख्य केंद्र है। ऐसे में 50 बेड का यह नया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक गंभीर रूप से बीमार मरीजों, दुर्घटना का शिकार हुए लोगों और वेंटिलेटर व आईसीयू सपोर्ट की आवश्यकता वाले रोगियों के लिए 'संजीवनी' साबित होगा।

स्थानीय स्तर पर इतनी बड़ी व्यवस्था होने से न सिर्फ मरीजों का समय बचेगा, बल्कि उनके तीमारदारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी काफी कम हो जाएगा। योगी सरकार की इस पहल से न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एक नए स्तर पर पहुंचने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में गोल्डेन ऑवर के दौरान बड़ी संख्या में गंभीर मरीजों की जान समय रहते बचाई जा सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed