सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent child hidden in car while family searched outside died of suffocation in kushinagar

UP: चुपके से कार में बैठ गया था पांच साल का बच्चा, बेखबर घर वालों ने लॉक कर दी कार, दम घुटने से हुई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 24 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कुशीनगर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मासूम चुपके से कार में छिप गया था। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

Innocent child hidden in car while family searched outside died of suffocation in kushinagar
Innocent child hidden in car - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलेरहा गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर के बाहर खड़ी कार में गलती से लाॅक हो गए पांच साल के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई।


उधर, परिवार वाले करीब दो घंटे तक उसे गांव में तलाशते रहे। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। हालांकि शव मिलने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलेरहा गांव निवासी मंजनू अंसारी विदेश में नौकरी करते हैं। पत्नी, दो बच्चे और भाई का परिवार गांव पर रहता है। मंगलवार दोपहर घरवाले कार से बाजार गए थे। दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो मंजनू का पांच वर्षीय बेटा अनस चुपके से कार में बैठ गया। 
विज्ञापन

इससे बेखबर घर वाले कार से सामान उतारने के बाद दरवाजा लॉक कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब अनस नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। आसपास खोजने के बाद किसी अनहोनी की आशंका में फोन से पुलिस को सूचना दी।

उधर, घर वाले गांव में अनस की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे घर वालों ने थाने जाने का फैसला किया। वहां जाने के लिए जैसे ही उन्होंने कार का दरवाजा खोला अंदर अनस अचेत मिला। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए पर वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बंद कारें बन जाती हैं ओवन
विशेषज्ञों के अनुसार, धूप में खड़ी बंद कार के भीतर का तापमान बाहरी तापमान से बहुत तेजी से कई गुना बढ़ जाता है। इसी कारण गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

गलती से बच्चा कार में बंद हो गया था, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। -ओमप्रकाश तिवारी, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed