फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy CM to honor 32 doctors from Gorakhpur-Basti division.

‘आभार समर्पण का’: गोरखपुर-बस्ती मंडल के 32 डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे डिप्टी सीएम, 8 अगस्त को होगा आयोजन

Thu, 06 Aug 2026 05:26 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

अमर उजाला ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों के कार्यों को सम्मानित किया जाता है। यह एक विशेष सम्मान समारोह है जो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
Deputy CM to honor 32 doctors from Gorakhpur-Basti division.
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोरखपुर-बस्ती मंडल के डॉक्टरों का सम्मान समारोह आभार समर्पण का’ आयोजन आठ अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से बस्ती के बालाजी प्रकाश होटल में होगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। डिप्टी सीएम दोनों मंडलों के 32 डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत डॉक्टर शामिल हैं। कार्यक्रम में गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जनपदों के चिकित्सक शामिल होंगे। इनमें गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले के डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों के कार्यों को सम्मानित किया जाता है। यह एक विशेष सम्मान समारोह है जो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समाज के प्रति डॉक्टरों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।


मरीजों को बेहतर उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भावना के लिए इन चिकित्सकों को चुना गया है। सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत ये डॉक्टर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम में उनके समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed