फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Padri Bazar flyover to be completed before Dussehra in Gorakhpur

UP: दशहरा से पहले बनकर तैयार होगा पादरी बाजार फ्लाईओवर, 98.34 करोड़ की लागत से 570 मीटर लंबा फोरलेन

Thu, 06 Aug 2026 05:06 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

पादरी बाजार चौराहा शहर के प्रमुख व्यस्त चौराहों में से एक है। बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास पर स्थित यह चौराहा लंबे समय से यातायात के दबाव और जाम के लिए जाना जाता था। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। करीब 570 मीटर की लंबाई में 98.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सितंबर 2024 में शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
Padri Bazar flyover to be completed before Dussehra in Gorakhpur
निर्माणाधीन फ्लाईओवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सतत मजबूत हो रहे गोरखपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर की श्रृंखला में रोड कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस श्रृंखला में अब एक और फ्लाईओवर की सौगात का नाम जुड़ने जा रहा है। शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में से एक पादरी बाजार चौराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


दशहरा से पहले यह फ्लाईओवर तैयार होकर संचालन योग्य हो जाएगा। कार्यदायी संस्था अक्टूबर माह में लोकार्पण की तैयारी के हिसाब से काम तेजी से पूरा करा रही है। पादरी बाजार चौराहा शहर के प्रमुख व्यस्त चौराहों में से एक है। बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास पर स्थित यह चौराहा लंबे समय से यातायात के दबाव और जाम के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन

इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। करीब 570 मीटर की लंबाई में 98.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सितंबर 2024 में शुरू हुआ था।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना प्रबंधन मिथिलेश कुमार के अनुसार अब तक 92 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है। काम तेजी से कराया जा रहा है। सितंबर अंत तक सभी कार्य पूर्ण कराकर अक्टूबर माह में इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। 

बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन के पादरी बाजार चौराहा पर फोरलेन फ्लाईओवर बन जाने से ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों और यात्रियों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही बरगदवा से कौआबाग जेल बाईपास होकर पिपराइच, कप्तानगंज, मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए महराजगंज और बरगदवा होते हुए सोनौली रोड की तरफ गुजरने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed