फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extortion of ₹12 lakh from Mumbai bullion trader; office-bearers of traders' association arrested.

UP: मुंबई के सर्राफ से 12 लाख की रंगदारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार- CCTV में कैद पूरी वारदात

Thu, 06 Aug 2026 12:43 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

सतारा जनपद (महाराष्ट्र) के बिखले, तखटाव निवासी महेश श्रीरंग जाधव ने मंगलवार देर शाम पीपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राज निषाद उनकी दुकान पर पहुंचे। तीनों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर पुराने मामले में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Extortion of ₹12 lakh from Mumbai bullion trader; office-bearers of traders' association arrested.
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंबई (महाराष्ट्र) के एक आभूषण कारीगर से 12 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सतारा जनपद (महाराष्ट्र) के बिखले, तखटाव निवासी महेश श्रीरंग जाधव ने मंगलवार देर शाम पीपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राज निषाद उनकी दुकान पर पहुंचे। तीनों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर पुराने मामले में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

महेश का आरोप है कि डर से उन्होंने अपने पास रखे 3.50 लाख रुपये नकद और करीब 25 ग्राम सोना आरोपियों को दे दिया। इसके बाद भाई और परिचितों से रुपये मंगवाकर और पत्नी के पास रखी नकदी मिलाकर कुल 8.50 लाख रुपये नकद और लगभग 2.60 लाख रुपये मूल्य का सोना भी उन्हें सौंपना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राज निषाद के खिलाफ रंगदारी, फिरौती व धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed