सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dermatitis cases are increasing among women, with more than ten cases being reported daily to the skin OPD.

Gorakhpur News: बिंदी और हेयर कलर से त्वचा रोग...जिला अस्पताल में बढ़े रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dermatitis cases are increasing among women, with more than ten cases being reported daily to the skin OPD.
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल के स्किन ओपीडी में रोजाना दस से अधिक महिलाएं डर्मेटाइटिस नामक त्वचा रोग की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। यह समस्या मुख्य रूप से बिंदी के गोंद और हेयर कलर में मौजूद रसायनों के कारण हो रही हैं। इससे डर्मेटाइटिस त्वचा रोग के मामले बढ़ रहे हैं।
Trending Videos


त्वचा विशेषज्ञ का कहना है कि अच्छे उत्पादों का चुनाव और लक्षणों की समय पर पहचान करके इस संक्रमण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। डर्मेटाइटिस मूल रूप से एक त्वचा की एलर्जी है। डॉ. अंबरी ने बताया कि बिंदी के गोंद में मौजूद पीटीबीपी रसायन और हेयर कलर के पीपीडी जैसे केमिकल्स जब त्वचा के संपर्क में आते हैं तो रिएक्शन शुरू हो जाता है। पसीने के कारण ये केमिकल त्वचा के भीतर तक पहुंच जाते हैं। इससे खुजली, लाल दाने और माथे पर सफेद दाग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बढ़ते मामले कॉस्मेटिक्स के अंधाधुंध इस्तेमाल का नतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि लोग अक्सर शुरुआती खुजली को नजरअंदाज कर देते हैं या बिना सलाह के कोई भी क्रीम लगा लेते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी उत्पाद से जलन होते ही उसका उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं हैं। पुरुष भी इसका शिकार हो रहे हैं। पुरुष मुख्य रूप से हेयर कलर और दाढ़ी को काला करने वाले रंगों के कारण डर्मेटाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। हेयर कलर के रिएक्शन से पुरुषों के चेहरे पर सूजन, आंखों के पास लालिमा और गर्दन पर खुजली वाले धब्बे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed