{"_id":"6a1ca139238b8ba9000e9b15","slug":"on-the-instructions-of-the-ssp-an-fir-was-lodged-against-the-youth-his-parents-and-brother-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338732-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में सिंदूर, फिर धोखा: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, दवा खिलाकर कराया गर्भपात-SSP से शिकायत पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में सिंदूर, फिर धोखा: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, दवा खिलाकर कराया गर्भपात-SSP से शिकायत पर FIR
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने परिवार के सामने साथ रखने की मांग की तो आरोपी के माता-पिता और भाई ने दूसरी जाति का होने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपये दहेज की शर्त रख दी। आर्थिक असमर्थता जताने पर उसे जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई।
विवाह के बहाने बनाया संबंध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहपुर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मंदिर में जबरन मांग में सिंदूर भरकर विवाह का विश्वास दिलाया, फिर कई बार शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।
Trending Videos
स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने शनिवार युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी विक्रम चौहान का पीड़िता के पड़ोस में रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था।
इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। युवती का आरोप है कि विक्रम ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने झांसे में लिया। 15 सितंबर 2024 को वह उसे बुढ़िया माता मंदिर ले गया। वहां मांग में सिंदूर भरकर विवाह का दावा किया और इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि जब भी वह ससुराल ले जाने की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।

युवती ने बताया कि बाद में कोर्ट मैरिज भी हुई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर दवा खिलाई, जिससे गर्भपात हो गया।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने परिवार के सामने साथ रखने की मांग की तो आरोपी के माता-पिता और भाई ने दूसरी जाति का होने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपये दहेज की शर्त रख दी। आर्थिक असमर्थता जताने पर उसे जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई।
युवती की तहरीर पर विक्रम चौहान, उसकी मां धनेशरा देवी, पिता अनिरुद्ध चौहान और भाई राजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है -रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ