{"_id":"6a1ca32b5daa2cde12057c9f","slug":"allegations-of-vehicles-operating-on-both-sides-in-the-same-lane-a-massive-fire-broke-out-after-the-collision-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338844-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजवनिया फोरलेन हादसा : ट्रक चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजवनिया फोरलेन हादसा : ट्रक चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक ने डंपर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और सीधी टक्कर मारने का आरोप लगाया है, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इसमें डंपर चालक व खलासी की मौत हो गई थी।
राजस्थान के अलवर निवासी ट्रक चालक लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 मई को बिहार के सेमरहावा से मक्का लोड कर हरियाणा जा रहा था। 28 मई की सुबह 5:45 बजे अजवनिया गांव के सामने फोरलेन पर दोनों दिशाओं के वाहन एक ही लेन से चल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई, जो देखते ही देखते ट्रक तक फैल गई। चालक लियाकत अली और क्लीनर अरमान किसी तरह कूदकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दोनों को चोटें आईं। क्लीनर का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। तहरीर के अनुसार, आग लगने से ट्रक में लदी मक्का की खेप के साथ करीब 1.30 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर डंपर चालक और खलासी आग की चपेट में आकर बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद फोरलेन पर लंबा जाम लग गया था और दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। प्रारंभिक जांच में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों के संचालन की बात स्वीकार की है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय करने में जुटी है।

Trending Videos