सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Geeta Press becomes India-Nepal cultural bridge, publishes more than 50 religious books in Nepali

गीता प्रेस का नेपाल को उपहार: नेपाली भाषा में छापे नृसिंह पुराण व महाभागवत देवी पुराण,1000-1000 प्रतियां भेजी

गिरीश चौबे, संवाद न्यूज एजेंसी Updated Mon, 01 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार

गीता प्रेस अब तक 50 से अधिक पुस्तकों का नेपाली भाषा में प्रकाशन कर चुका है। नृसिंह पुराण की कीमत लगभग 200 रुपये और महाभागवत देवी पुराण की कीमत लगभग 350 रुपये है। माना जा रहा है कि नेपाली भाषा में उपलब्ध होने से इन ग्रंथों की पहुंच नेपाल के नेपाली भाषी श्रद्धालुओं तक और अधिक बढ़ेगी।

Geeta Press becomes India-Nepal cultural bridge, publishes more than 50 religious books in Nepali
गीता प्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नेपाली भाषी श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। गीता प्रेस ने पहली बार नृसिंह पुराण और महाभागवत देवी पुराण का नेपाली भाषा में प्रकाशन किया है। दोनों पुराणों की तीन-तीन हजार प्रतियां छापी गई हैं, जिनमें से एक-एक हजार प्रतियां नेपाल भेजी गई हैं। इससे नेपाल के श्रद्धालुओं को अपनी मातृभाषा में इन महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।



नेपाल क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की लंबे समय से मांग थी कि प्रमुख धार्मिक ग्रंथ उनकी मातृभाषा में उपलब्ध कराए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए गीता प्रेस ने दोनों पुराणों का नेपाली संस्करण प्रकाशित किया है। इससे पहले श्रद्धालुओं की ज्यादा मांग पर गीता और रामचरितमानस सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक पुस्तकें भी नेपाली भाषा में प्रकाशित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता प्रेस अब तक 50 से अधिक पुस्तकों का नेपाली भाषा में प्रकाशन कर चुका है। नृसिंह पुराण की कीमत लगभग 200 रुपये और महाभागवत देवी पुराण की कीमत लगभग 350 रुपये है। माना जा रहा है कि नेपाली भाषा में उपलब्ध होने से इन ग्रंथों की पहुंच नेपाल के नेपाली भाषी श्रद्धालुओं तक और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


श्रद्धालुओं की मांग पर नेपाली भाषा में पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके पहले गीता व रामचरितमानस भी नेपाली भाषा में प्रकाशित किए जा चुके हैं। हाल ही में नृसिंह पुराण और महाभागवत देवी पुराण का भी नेपाली संस्करण प्रकाशित किया गया है। कुछ प्रतियां नेपाल भेजी गईं हैं: लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीता प्रेस

अब आसान होगा पढ़ना
गीता प्रेस की पहले पुस्तकें हिंदी में आने पर पढ़ने में थोड़ी दिक्कत होती थी। अब नेपाली भाषा में आने से इसकी मांग नेपाल में बढ़ी है। गीता व रामचरितमानस के साथ नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पढ़ते हैं:
चंद्र बहादुर, भैरहवां, नेपाल

गीता प्रेस की शाखा नेपाल में है। पहले यहां हिंदी में पुस्तकें ज्यादा मिलती थीं। अब गीता, रामचरितमानस व अन्य पुस्तकें भी नेपाली भाषा में आ गई हैं। हाल ही में हमने नृसिंह पुराण नेपाली भाषा में खरीदा है:
 सीता थापा, बर्दघाट, नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed