{"_id":"6a65c1196287b4500d05305e","slug":"derogatory-remarks-against-the-pm-on-social-media-in-gorakhpur-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: PM पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, गोरखपुर पुलिस ने 2 युवकों पर दर्ज की FIR- पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: PM पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, गोरखपुर पुलिस ने 2 युवकों पर दर्ज की FIR- पुलिस कर रही तलाश
Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
सार
गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा युवक गगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद गगहा पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा युवक गगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गगहा क्षेत्र के दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में गगहा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शुभम शाही की शिकायत के आधार पर दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।