फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Derogatory remarks against the PM on social media in Gorakhpur.

UP: PM पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, गोरखपुर पुलिस ने 2 युवकों पर दर्ज की FIR- पुलिस कर रही तलाश

Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा Published by: Rohit Singh Updated Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा युवक गगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
Derogatory remarks against the PM on social media in Gorakhpur.
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद गगहा पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन


गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा युवक गगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गगहा क्षेत्र के दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गगहा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शुभम शाही की शिकायत के आधार पर दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed