{"_id":"6a7106be5f26ac00f50490f7","slug":"discussions-held-with-the-municipal-commissioner-and-accounts-officer-regarding-the-bond-three-private-banks-in-the-race-for-the-escrow-account-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1407157-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉन्ड : बैंकर्स टीम ने खंगाले नगर निगम के दस्तावेज, ली ऑडिट बैलेंसशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉन्ड : बैंकर्स टीम ने खंगाले नगर निगम के दस्तावेज, ली ऑडिट बैलेंसशीट
Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर निगम के प्रस्तावित म्युनिसिपल बांड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को सेबी के निर्देश पर बैंकर्स की टीम ने नगर निगम पहुंचकर विभिन्न वित्तीय और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया। टीम की ओर से निगम की वर्ष 2025-26 की ऑडिट बैलेंस शीट ली गई। साथ ही अन्य दस्तावेज भी मांगे हैं।
बैंकर्स टीम ने नगर आयुक्त अजय जैन के साथ लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह, बॉन्ड सलाहकार अनुराग अरुण, सीए सौरभ अग्रवाल, मर्चेंट बैंकर्स मेसर्स एके कैपिटल से सिद्धार्थ, प्रांजल, भसीन, मेसर्स टिप्सन कंसल्टेंसी सर्विसेज से सत्यम ने बैठक कर बांड प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। सोमवार को नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट बैंकर्स टीम को उपलब्ध करा दी गई। इसके अलावा टीम ने जलकल भवन परिसर की उस भूमि से संबंधित अभिलेख भी मांगे हैं, जहां प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाना है। इस भूमि का पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड मांगा गया है, जिसे नगर निगम का संपत्ति विभाग मंगलवार को उपलब्ध कराएगा।
बैंकर्स टीम ने नगर निगम से वर्तमान में लंबित न्यायालयीय मामलों का विवरण, अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश तथा बजट संबंधी दस्तावेज अंग्रेजी में टाइप कर उपलब्ध कराने को भी कहा है, ताकि बांड जारी करने की प्रक्रिया में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। इस बीच नगर निगम के एस्क्रो खाते के संचालन के लिए तीन निजी बैंकों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। बैंकर्स टीम विभिन्न बैंकों की ओर से प्रस्तावित ब्याज दरों और अन्य शर्तों का परीक्षण करेगी। इसके बाद सर्वाधिक उपयुक्त बैंक का चयन कर एस्क्रो खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
बैंकर्स टीम ने सोमवार से बॉन्ड को लेकर कार्य शुरु कर दिया है। दस्तावेजों की जांच का कार्य मंगलवार को भी जारी रहेगा, जिसके बाद एस्क्रो खाता खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। टीम दो दिन और कार्य कर सकती है। उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह जो म्युनिसिपल बांड प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा।
- नागेंद्र सिंह, वित्त व लेखाधिकारी, नगर निगम