{"_id":"6a6d16823ecf345c2005d614","slug":"dispute-at-a-tea-stall-in-rakhukhor-village-two-youths-handed-over-to-the-police-along-with-weapons-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1403982-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर तानी पिस्तौल, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर तानी पिस्तौल, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा
Sat, 01 Aug 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो मनबढ़ों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी। युवक के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पिस्तौल छीन ली और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र की एक किशोरी स्थानीय इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के दो युवक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते थे। इसी बात को लेकर करीब पांच दिन पहले दो पक्षों में स्कूल के पास ही मारपीट हुई थी। इसी मामले में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो युवक बाइक से राखूखोर चौराहे पर पहुंचे। एक पक्ष ने चौराहे पर आने का कारण पूछा तो दोनों में कहासुनी होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार ने पिस्तौल निकालकर विपक्षी के सीने पर तान दी और धमकी देने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर सीओ अनुराग सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उनके पास हथियार कहां से आया है, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।