{"_id":"6a6d169178216f864406d284","slug":"diversion-of-routes-for-heavy-vehicles-from-6-am-on-sunday-to-12-am-on-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1404073-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात 12 बजे तक भारी वाहनों के रूट में बदलाव
गोरखपुर। सावन मास में कांवड़ यात्रा और शिवालयों पर जलाभिषेक को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था सावन के प्रत्येक सोमवार से पहले रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात 12 बजे तक कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार, यह व्यवस्था तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को पड़ने वाले सोमवार के अवसर पर लागू रहेगी। इसके तहत महादेव झारखंडी मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हार्बर्ट बांध और मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का रूट बदला जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
महादेव झारखंडी मंदिर के लिए यह रहेगी व्यवस्था
- देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी मंदिर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर, हनुमान मंदिर, देवरिया बाईपास और अमर उजाला मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
- कुनराघाट की तरफ से महादेव झारखंडी मंदिर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की तरफ मोड़ा जाएगा। ये वाहन एयरपोर्ट, जगदीशपुर और कोनी होते हुए आगे जाएंगे।
--
हार्बर्ट बांध मार्ग पर बदला रूट
- मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के कारण हार्बर्ट बांध से टीपी नगर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को ओवरब्रिज के रास्ते से निकाला जाएगा।
--
पिपराइच मार्ग पर भी डायवर्जन
- मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच जाने वाले मार्ग पर पादरी बाजार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहद्दीपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सरैया बाजार चौराहे से पिपराइच रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बरगदहीं की तरफ भेजा जाएगा।