फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drinking water crisis due to outstanding electricity bills; pipelines, borewells, and motors also in a dilapidated state.

सहारा एस्टेट : 20 साल पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी

Fri, 14 Aug 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis due to outstanding electricity bills; pipelines, borewells, and motors also in a dilapidated state.
- बिजली बिल बकाया होने से पेयजल संकट, पाइपलाइन, बोरिंग और मोटर भी जर्जर
विज्ञापन


- जलकल महाप्रबंधक ने परिसर का किया निरीक्षण


गोरखपुर। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे आवासीय परिसर में अब व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जगी है। करीब 20 वर्ष पुरानी पाइपलाइन, बोरिंग, गेटवाल और मोटर समेत जलापूर्ति की अन्य व्यवस्थाएं भी जर्जर हो चुकी हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को जलकल की महा प्रबंधक ने निरीक्षण कर स्थल का जायजा लिया। इनके जीर्णोद्धार में करीब आठ से नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सहारा एस्टेट की पेयजल समस्या से नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया था। समिति की ओर से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को संबंधित उच्चाधिकारियों की टीम ने परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति देखी और उसका पूरा खाका समिति से मांगा, जिसे तत्काल उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed