फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The competition was held at Sigra Stadium in Varanasi.

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल की बालिका बॉक्सिंग टीम बनी उपविजेता

Fri, 14 Aug 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The competition was held at Sigra Stadium in Varanasi.
- वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल को प्रदेश में उपविजेता का खिताब दिलाया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर गोरखपुर का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के 46 किग्रा भार वर्ग में निशु सिंह ने स्वर्ण, 48 किग्रा में तेजस्वनी गुप्त ने रजत, 54 किग्रा में ममता ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किग्रा में सरिता गोंड, 60 किग्रा में सपना कुशवाहा, 63 किग्रा में संजना सिंह, 66 किग्रा में वेदिका त्रिपाठी, 70 किग्रा में नंदनी और 80 किग्रा में आराध्या शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

75 किग्रा भार वर्ग में जागृति त्रिपाठी और 80 प्लस किग्रा में सुहाना ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुजीत गौतम के मार्गदर्शन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, बॉक्सिंग सचिव हनुमान प्रसाद, अध्यक्ष डॉ. राजेश नायक, खेल प्रशिक्षक नफीस अहमद, सीमा विश्वकर्मा, अशोक शाही, बृजेश यादव, चंद्रेश पटेल, विकास पटेल, विवेक श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed