फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Waterlogging on Reti Road, Kotwali, Nakhas, Khunipur, and District Hospital Road.

Gorakhpur News: बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, कई जगहों पर जलभराव

Fri, 14 Aug 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Reti Road, Kotwali, Nakhas, Khunipur, and District Hospital Road.

विज्ञापन
- रेती रोड, कोतवाली, नखास, खूनीपुर, जिला अस्पताल रोड पर भरा पानी
- स्कूल रोड, गोलघर गांधी गली और तारामंडल रोड पर भी लोगों को हुई परेशानी
- जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर हुए लोग, कई वाहन पानी में हुए बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर में बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई प्रमुख इलाकों और मार्गों पर घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। रेती, कोतवाली, नखास, खूनीपुर, जिला अस्पताल, सिविल लाइंस स्कूल रोड, गोलघर गांधी गली, तारामंडल रोड, रुस्तमपुर समेत कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क और किनारे का अंतर समझ में नहीं आ रहा था। दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। वहीं, जलभराव वाले रास्तों से लौटने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हुई। कई अभिभावक बच्चों को पानी से बचाते हुए रास्ता पार कराते नजर आए, यातायात भी प्रभावित हुआ। विरासत गलियारा और उससे जुड़ी गलियों में भी जल भराव से परेशानी हुई। सूर्यकुंड धाम नगर दरियाचक में जमशेद जिद्दी के घर में बारिश का पानी घुस गया। वहीं बौद्ध संग्रहालय से आगे, थाने के आगे होते हुए देवरिया बाईपास से जुड़ने तक फोरलेन पर जलभराव रहा।
विज्ञापन



स्कूली बच्चे और अभिभावक परेशान
बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूलों की छुट्टी के दौरान दिखाई दिया। जलभराव वाली सड़कों से निकलने में बच्चों और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर पानी के बीच वाहनों की आवाजाही धीमी होने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



महेवा मंडी की दुकानों में भरा पानी
महेवा मंडी में जलभराव के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। शम्स तरबेज की दुकान में पानी भरने से आलू भीग गए। वहीं व्यापारी संजय कुमार सिंघानिया ने कहा कि मंड़ी में कई दुकानों में जलभराव से व्यापारियों को क्षति उठानी पड़ी है। उधर, राप्ती काम्प्लेक्स में नगर निगम की टीमें सतर्क रहीं लिहाजा काम्प्लेक्स में लगा बारिश का पानी दुकानों तक नहीं पहुंच सका।


घरों में घुसा बारिश का पानी, राहगीरों व भवन स्वामियों में झड़प
इलाहीबाग में पार्षद के घर के सामने भी जलभराव हो गया। पार्षद शाहिद अख्तर ने बताया कि शहीद बंधु सिंह नगर में तीन करोड़ रुपये से नाला बनाया गया है लेकिन 100 मीटर हिस्से में पुरानी नाली से जोड़ दिया गया है। आगा मस्जिद के पास सड़कों पर वाहन तेज रफ्तार चलने से लोगों के घरों में बारिश पानी भर जा रहा था, इसे लेकर भवन स्वामियों और राहगीरों में झड़प भी हो गई।



लाजपतनगर और कबीरनगर में अधूरा नाले से जलभराव
दिग्विजयनगर वार्ड के लाजपतनगर और कबीरनगर में अधूरा नाला जलभराव का सबब बन गया। स्थानीय नागरिकों ने सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश का इजहार किया। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि नालियों की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed