{"_id":"6a7e33637d701d923408e6bc","slug":"demand-to-run-vande-bharat-train-between-gorakhpur-and-new-delhi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1417474-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। रेलमंत्री ने नई रैक उपलब्ध होने के बाद इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की यात्रा करते हैं। गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों के बावजूद यात्रियों की भीड़ रहती है। आरक्षित सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ती है। सांसद ने गोरखपुर को गैर-वातानुकूलित अमृत भारत ट्रेन देने के लिए रेलमंत्री का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। रेलमंत्री ने आश्वासन दिया कि नवंबर के बाद नई रैक आने पर गोरखपुर-दिल्ली वंदे भारत चलाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा।