{"_id":"6a7cdffd2a5fb7980d07760a","slug":"enhanced-cleaning-arrangements-in-evening-markets-mandatory-daily-two-trip-rounds-by-vehicles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1416767-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वार्डों में शत-प्रतिशत कूड़ा उठान का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वार्डों में शत-प्रतिशत कूड़ा उठान का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाम के बाजारों में अतिरिक्त सफाई व्यवस्था, वाहनों से रोजाना दो फेरे लगाना अनिवार्य
- उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली में हर महीने 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य
- सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक गलियों की सफाई, पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक खाली प्लॉटों पर चलेगा अभियान
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जोन संख्या चार के 15 वार्डों के सुपरवाइजर, मेठ और घर-घर कूड़ा संग्रहण वाहनों के चालकों के कार्यों की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने सभी वार्डों में शत-प्रतिशत घर-घर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शाम के समय लगने वाले प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त व्यवस्था कर नियमित कूड़ा उठान कराने को कहा गया। उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली में हर महीने 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया गया। वाहन चालकों को पार्किंग से गाड़ियां निकालने में देरी और बीट पर कम समय देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
नगर आयुक्त ने सभी मकानों के मोबाइल नंबर लेने और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कर उनकी टैगिंग कराने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों के लिए नई समय-सारणी भी लागू की गई है। सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक बीट कर्मचारी ठेले और झाड़ू के साथ प्रत्येक 500 मीटर में गलियों की सफाई करेंगे। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सार्वजनिक स्थलों और खाली प्लॉटों की सफाई होगी। गीले और सूखे कचरे को स्रोत पर अलग करने तथा कूड़ा वाहनों से प्रतिदिन दो फेरे लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जोनल सेनिटेशन अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- --