{"_id":"63d203cd4c750d4c583b8d76","slug":"film-pathan-super-hit-on-first-day-amid-protests-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathan Movie: विरोध के बीच पहले दिन सुपरहिट रही फिल्म पठान, सिनेमाघरों के सामने पढ़ा गया हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathan Movie: विरोध के बीच पहले दिन सुपरहिट रही फिल्म पठान, सिनेमाघरों के सामने पढ़ा गया हनुमान चालीसा
Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
सार
हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी माया सिनेमा हॉल पर फिल्म पठान का विरोध करने पहुंचे। हालांकि, भारी पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया। चर्चा है कि इस बीच विरोध करने वाले हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने सिनेमा हॉल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। लोगों ने फिल्म और फिल्म स्टार शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
गोरखपुर में फिल्म पठान का विरोध।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादों और बायकॉट की धमकी के बीच बुधवार को शाहरुख खान की फिल्म पठान शहर के पांच सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में रिलीज हो गई। पहले दिन के 90 प्रतिशत टिकट एक दिन पहले ही बिक चुके थे, बचे टिकटों के लिए सुबह से ही लाइन लगी रही। वहीं, माया सिनेमाप्लेक्स में हिंदूवादी संगठन ने सिनेमा का विरोध जताते हुए बाहर नारेबाजी की। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच किसी तरह के हंगामे की सूचना नहीं रही।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी माया सिनेमा हॉल पर फिल्म पठान का विरोध करने पहुंचे। हालांकि, भारी पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया। चर्चा है कि इस बीच विरोध करने वाले हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने सिनेमा हॉल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। लोगों ने फिल्म और फिल्म स्टार शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
वहीं, सिनेमा देखकर बाहर आने वाले दर्शकों ने भी अपनी राय दी। हालांकि लोगों ने सिनेमा में शाहरुख खान की भूमिका की अपेक्षा सलमान खान और जॉन अब्राहम की भूमिका की ज्यादा तारीफ की। दर्शक अतुल ने बताया कि सिनेमा में सबसे अच्छा उन्हें सलमान खान का रोल लगा। प्रिंस ने बताया कि उन्हें सिनेमा में कहीं भी विरोध वाला सीन नजर नहीं आया।
विज्ञापन
जताया विरोध, मौजूद रहा पुलिस बल
विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक राधाकांत वर्मा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग माया सिनेप्लेक्स पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में नारेबाजी की। राधाकांत वर्मा ने कहा, फिल्म में भगवा वस्त्र में अश्लीलता परोसी जा रही है। हंगामा होने की आशंका के बीच पुलिस बल पहले से ही मौजूद था।