{"_id":"697e5867ba00592f28085143","slug":"fines-collected-from-those-littering-near-dharamshala-underpass-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1214970-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्मशाला अंडरपास के पास गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्मशाला अंडरपास के पास गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
- फुटपाथ पर मुर्गा और मछली की दुकानें लगाने वाले कारोबारियों के खिलाफ नगर निगम सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। धर्मशाला अंडरपास के पास फुटपाथ पर मुर्गा और मछली की दुकानें लगाने वाले कारोबारियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की टीम ने अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की और उनसे 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला।
स्थानीय लोगों का कहना था कि धर्मशाला ओवरब्रिज पार करने के बाद रेलवे की भूमि पर बने फुटपाथ पर कुछ लोग नगर निगम के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। साथ ही मुर्गा-मछली की दुकानों से निकलने वाले कचरे और बदबू के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से की थी।
नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान वसूली करने वाले लोग तो नहीं मिले लेकिन गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रस्तावित वेंडिंग जोन की योजना रेलवे की भूमि होने के कारण फिलहाल अटकी हुई है। इस संबंध में रेलवे प्रशासन से समन्वय कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos