सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR against Golden for firing on young women and attempted kidnapping

Gorakhpur News: युवतियों पर फायरिंग और अपहरण की कोशिश के मामले में गोल्डेन पर एफआईआर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against Golden for firing on young women and attempted kidnapping
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की थी
Trending Videos


गोरखपुर। मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले गीडा इलाके में दो युवतियों के अपहरण की कोशिश और फायरिंग गोल्डेन साहनी ने की थी। पुलिस ने गोल्डेन साहनी के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़खानी और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने गीडा पुलिस को तहरीर दी।
पीड़िता ने बताया कि वह चार जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थी और बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह और उसकी सहेली होटल से अपने गांव लौट रही थी, तभी गोल्डन साहनी काले रंग की लग्जरी कार में चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध और शोर मचाने पर गोल्डन साहनी ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शराब के नशे में गोल्डन का निशाना चूक गया, जिससे उनकी जान बच गई। घटना वहां मौजूद एक युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें गोल्डेन साहनी अपशब्द बोलते और अपने रसूख का प्रदर्शन करते नजर आ रहा है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरी घटना की पड़ताल की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed