{"_id":"69cd880fcd86cc40a7064421","slug":"fire-broke-out-in-ppganj-and-belipar-police-station-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1276592-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गेहूं के खेतों में भीषण आग, फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गेहूं के खेतों में भीषण आग, फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/बेलीपार (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित भारद्वाज नगर में बुधवार दोपहर अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। आग अज्ञात कारणों से लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। किसान प्रेम शंकर सिंह और वीरेंद्र सिंह के खेतों में कटे हुए पराली में लगी आग ने लगभग एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलाकर राख कर दी। आसपास के अन्य खेतों में भी पराली जलने की घटनाएं सामने आईं। ग्रामीणों और किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
वहीं, बेलीपार थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में भी शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। इस हादसे में चार किसानों की करीब दो बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रभावित किसानों में पड़ोही चौरसिया (बरईपार), रामनाथ यादव (बेलीपार), नंदू चौरसिया (बरईपार) और गुलाब यादव (बेलीपार) शामिल हैं। गुलाब यादव ने बताया कि यह फसल उनकी मुख्य आय का स्रोत थी और आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos