फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First a one-hour delay, then the flight was cancelled; the aircraft will arrive from Delhi on Tuesday morning.

Gorakhpur News: तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट की दिल्ली-मुंबई उड़ानें निरस्त, यात्रियों में नाराजगी

Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
First a one-hour delay, then the flight was cancelled; the aircraft will arrive from Delhi on Tuesday morning.
- पहले एक घंटे की देरी, फिर रद्द हुई फ्लाइट, मंगलवार सुबह दिल्ली से आएगा विमान
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट से सोमवार को संचालित होने वाली स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें तकनीकी कारणों से प्रभावित रहीं। दिल्ली की फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। अब यह विमान मंगलवार की सुबह आठ बजे आएगा और यहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।
स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का लैंडिंग समय शाम 6:30 बजे निर्धारित था। यह विमान गोरखपुर से शाम 6:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता लेकिन निर्धारित समय पर विमान नहीं पहुंच सका। पहले फ्लाइट के एक घंटे लेट होने की जानकारी दी गई, बाद में इसे मंगलवार के लिए निरस्त कर दिया गया। वहीं, मुंबई से आने-जाने वाली शाम की फ्लाइट भी रद्द रही। मुंबई की फ्लाइट का गोरखपुर पहुंचने का समय शाम 5:15 बजे था, जबकि यहां से यात्रियों को लेकर विमान को शाम छह बजे रवाना होना था। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को पहले ही उड़ान निरस्त होने की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

स्पाइसजेट के स्टेशन मैनेजर यशवंत सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान गोरखपुर नहीं आ सके, जिसके चलते उड़ान को निरस्त करना पड़ा। उन्होंने बताया कि दिल्ली वाली फ्लाइट मंगलवार सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी और यात्रियों को लेकर आगे की उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed