{"_id":"69445837c8f97046690c654f","slug":"fog-they-were-supposed-to-fly-to-gorakhpur-but-ended-up-in-jaipur-and-delhi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169802-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : विमान से आना था गोरखपुर...पहुंच गए जयपुर-दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : विमान से आना था गोरखपुर...पहुंच गए जयपुर-दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- मुंबई से आ रही फ्लाइट जयपुर में हुई लैंड, दिल्ली से आने वाली लौटी
- विमानों के डायवर्ट होने के कारण मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
- डायवर्ट हुई फ्लाइटें शुक्रवार को गोरखपुर आएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को घने कोहरे के कारण सिग्नल नहीं मिला। आकाश में गोल चक्कर काटने के बाद उसे जयपुर भेज दिया गया। वहीं, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट हो गई। इस कारण गोरखपुर से मुंबई और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त रही। अचानक फ्लाइट निरस्त रहने की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यात्रियों में इसे लेकर काफी नाराजगी रही।
मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को शाम 6:15 बजे लैंड करना था लेकिन कोहरे के कारण यह लेट हुई। बाद में इसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान को 6:50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन डायवर्ट होने के कारण इस उड़ान को रद्द कर दिया गया।
वहीं, अकासा एयरलाइंस की दिल्ली से फ्लाइट शाम 6:50 बजे आनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे भी वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस विमान को शाम 7:30 बजे बंगलूरू से उड़ान भरनी थी जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रिफंड और वैकल्पिक यात्रा के लिए टिकट काउंटर पर भीड़ हो गई। डायवर्ट हुई फ्लाइटें शुक्रवार को गोरखपुर आएंगी।
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार के अनुसार, डायवर्ट हुई फ्लाइट के यात्रियों के लिए एयरलाइंस की ओर से व्यवस्था की जा रही है। यह फ्लाइटें शुक्रवार को आएंगी।
दूसरी उड़ानें भी रहीं लेट
खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट रहीं। दिल्ली से सुबह 10:30 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट दो घंटे 18 मिनट, दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11:40 की जगह दोपहर 12:56 बजे उतरी। वहीं, कोलकाता से दोपहर 3:30 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे 22 मिनट, बंगलूरू से आने वाली आकासा एयर की फ्लाइट 44 मिनट की देरी से दोपहर 2:59 बजे उतरी। उधर, गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले स्पाइसजेट के विमान ने दो घंटे 43 मिनट की देरी से दोपहर 2:13 बजे, इंडिगो के दिल्ली जाने वाले विमान ने एक घंटे 36 मिनट की देरी से दोपहर 1:48 बजे, दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट एक घंटे आठ मिनट की देरी से शाम 4:03 मिनट, कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान ने एक घंटे 43 मिनट की देरी से शाम 5:33 बजे उड़ान भरी। उड़ानों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।