चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या करीब एक साल से रची जा रही साजिश का नतीजा थी। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार और उनके भतीजे के दुश्मनों ने आपस में हाथ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
Gorakhpur News: एक साल से रच रहे थे साजिश...दुश्मनों ने हाथ मिला की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, छह और गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छह आरोपियों में चार एक ही परिवार के पिता और उसके तीन बेटे हैं। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश इन्हीं के घर पर बैठकर रची गई थी। इससे पहले इस मामले में राज चौहान उर्फ निरहू और विपिन यादव को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन