{"_id":"69be31fdee012432af09f294","slug":"rishabh-s-body-was-murdered-and-thrown-on-the-toilet-in-gorakhpur-naked-body-found-on-toilet-roof-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हत्या कर टॉयलेट के ऊपर फेंका गया था ऋषभ का शव, हाथ में कंडोम का पैकेट- पेड़ पर टंगे थे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हत्या कर टॉयलेट के ऊपर फेंका गया था ऋषभ का शव, हाथ में कंडोम का पैकेट- पेड़ पर टंगे थे कपड़े
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:22 AM IST
सार
गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी का शव बृहस्पतिवार सुबह आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर पाया गया। शव निर्वस्त्र था और हाथ में कंडोम का पैकेट मिला। कपड़े पास के पेड़ पर टंगे हुए थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों और परिजनों में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने इसे हत्या कर शव को शौचालय के ऊपर रखे जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
1 of 10
यहीं मिला था ऋषभ का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव निवासी ऋषभ यादव उर्फ बब्बी (25) की हत्या के बाद उसके शव को शौचालय के टिनशेड पर रखा गया था। इसका पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। ऋषभ की पत्नी ने गांव की रहने वाली पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगहा थाना पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
Trending Videos
2 of 10
ऋषभ हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी का शव बृहस्पतिवार सुबह आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर पाया गया। शव निर्वस्त्र था और हाथ में कंडोम का पैकेट मिला। कपड़े पास के पेड़ पर टंगे हुए थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों और परिजनों में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने इसे हत्या कर शव को शौचालय के ऊपर रखे जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
चौराहा किया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को दो डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रावतपार चौराहे और गांव की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि घटना के समय की गतिविधियों का सुराग मिल सके।
4 of 10
घर पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने पुराने मामले से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
शव देख बेहोश हुई पत्नी और मां
ऋषभ यादव की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वर्ष 2019 में डडवापार की रहने वाली चांदनी से ऋषभ की शादी हुई थी। दंपती के दो छोटे बेटे अनवीर (6) और आश्विक (3) हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। शव देखने पर पत्नी और मां बेहोश हो गईं, वहीं 15 वर्षीय छोटा भाई युवराज और बहनें पूजा व अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।