{"_id":"69b71ee30c801e9f9002fff4","slug":"friendly-match-played-at-mount-litera-ground-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1258732-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा एकेडमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा एकेडमी को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स कुसम्ही के ग्राउंड पर रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हरा दिया।
नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें हॉक स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19.2 ओवर में 110 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान आर्यन निषाद ने 48 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 48 रन का पारी खेली।
अनमोल सिंह ने 13 रन और साहिल अंसारी ने 12 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश पांडेय ने पांच विकेट लिए। प्रशांत यादव ने दो और विकास कुशवाहा ने एक विकेट हासिल किया। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स के बल्लेबाजों ने 22.5 ओवर में 116 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। हॉक स्पोर्ट्स के ओपनर बल्लेबाज करण कुमार ने 54 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
दुर्गेश पांडेय ने 15 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के जड़े और नाबाद 27 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनमोल सिंह और आदित्य कुशवाहा ने दो-दो विकेट लिए। शिवम मिश्रा, अनूप कुशवाहा और धीरज निषाद को एक-एक विकेट मिला। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दुर्गेश पांडेय को दिया गया।
Trending Videos