{"_id":"69f66babf36332d8750fe535","slug":"geeta-press-kalyans-101st-issue-will-focus-on-patriotism-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308691-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस : ‘कल्याण’ का 101वां अंक होगा राष्ट्रभक्ति पर केंद्रिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस : ‘कल्याण’ का 101वां अंक होगा राष्ट्रभक्ति पर केंद्रिता
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीता प्रेस की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका कल्याण पत्रिका का वर्ष 2027 का 101वां अंक ‘राष्ट्रभक्ति अंक’ के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देशभर के विद्वानों से लेख आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस विशेष अंक की लगभग 1.5 लाख प्रतियां छापने की योजना है। संपादकीय टीम विभिन्न विषयों पर विद्वानों से पत्राचार कर लेख मंगा रही है, ताकि राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचारों को समृद्ध रूप में पत्रिका में स्थान दिया जा सके। इस अंक का मुख्य उद्देश्य पाठकों के भीतर देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है।
प्रकाशन की प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि दिसंबर तक छपाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2027 जनवरी में इस अंक का वितरण किया जाएगा। गीता प्रेस की शाखाओं नेपाल, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर 500 से 1000 प्रतियां भेजी जाएंगी। संवाद
Trending Videos