{"_id":"6a6fb06d46215d9c7f0464f8","slug":"gida-police-action-on-misuse-of-royalty-six-dumpers-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1405728-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रॉयल्टी के दुरुपयोग पर गीडा पुलिस की कार्रवाई, छह डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रॉयल्टी के दुरुपयोग पर गीडा पुलिस की कार्रवाई, छह डंपर सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरौली। अवैध मिट्टी खनन और रॉयल्टी के दुरुपयोग पर गीडा पुलिस ने छह डंपरों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रेलवे परियोजना के लिए जारी रॉयल्टी का इस्तेमाल निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर मिट्टी गिराने में किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात अभियान चलाया और संदिग्ध डंपरों की जांच की। जांच के दौरान कुछ वाहनों की रॉयल्टी की अवधि समाप्त मिली, जबकि कुछ डंपरों के पास रेलवे परियोजना के लिए जारी वैध रॉयल्टी थी लेकिन उसका प्रयोग दूसरे स्थानों पर मिट्टी डालने में किया जा रहा था।
नियमों का उल्लंघन मिलने पर पुलिस ने छह डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि अवैध खनन और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।