फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur, CM Yogi pays tribute on the death anniversary of Guru Mahant Avaidyanath.

यूपी: योगी बोले- शिव ने विष को कंठ में धारण किया, समाज की विसंगतियों को समाहित करना ही शिवत्व

Wed, 30 Sep 2026 03:56 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur, CM Yogi pays tribute on the death anniversary of Guru Mahant Avaidyanath.
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके जीवन से स्थिरता, लोककल्याण और कठिन परिस्थितियों में भी समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सिद्धि का सबसे बड़ा मंत्र स्थिरता है। दोनों पूज्य संतों के जीवन चरित्र से यही प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


हम जिसका गुणगान करते हैं, उसके अनुरूप बनने का प्रयास भी करना चाहिए। यदि हम शिवभक्त हैं तो भगवान शिव की तरह सम-विषम परिस्थितियों में स्वयं को समान रखते हुए निश्छल रहना चाहिए। भगवान शिव ने विष को कंठ में धारण किया, इसलिए वह नीलकंठ कहलाए। समाज की विसंगतियों को अपने भीतर समाहित कर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करना ही शिवत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed