{"_id":"69f66bdbb643a7d8a00de7ef","slug":"he-died-suddenly-on-saturday-afternoon-during-treatment-in-lucknow-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308580-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
-लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार दोपहर में हुआ आकस्मिक निधन
-डीआईओएस कार्यालय व जुबली इंटर कॉलेज में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
गोरखपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह (55) का शनिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
निधन की जानकारी पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. अमरकांत सिंह के निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वे आजमगढ़ जनपद के विकासखंड मार्टिनगंज के निवासी थे। उनके सम्मान में जुबिली इंटर कॉलेज में भी शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने तीन साल के कार्यकाल में मृदुभाषी और सरल स्वभाव के कारण उन्होंने कम समय में ही शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच विशेष स्थान बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
