{"_id":"69bb1c226c11148bb2043944","slug":"he-had-taken-a-loan-from-moneylenders-for-his-sisters-wedding-but-the-pressure-of-recovery-and-humiliation-took-his-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1262465-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों का आतंक: सरेआम पिटाई और धमकियों से टूटे युवक ने फंदे से लटक कर दी थी जान, छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों का आतंक: सरेआम पिटाई और धमकियों से टूटे युवक ने फंदे से लटक कर दी थी जान, छह पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
सार
पिता संतोष के अनुसार उनका बेटा हरीश उर्फ सनी सैनी शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। सनी ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को अपनी बहन की शादी के लिए इन लोगों से ब्याज पर बड़ी रकम उधार ली थी। मंदी और काम प्रभावित होने के कारण किश्तें समय पर नहीं चुका पाने से सूदखोरों ने उसे सरेआम रास्ते में पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सूदखोरों के लगातार ब्याज वसूलने, सरेआम पिटाई और धमकियों से टूटे गजपुर बाजार निवासी वेडिंग डेकोरेटर सनी सैनी (26) ने फंदे से लटक कर जान दी थी। पुलिस ने मामले में बुधवार को मृतक की मां संगीता देवी की तहरीर पर रामधारी यादव, शेखर यादव, दिनेश यादव, गुड्डू विश्वकर्मा, शैलेंद्र यादव और संतोष कुमार के खिलाफ मारपीट, धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos
पिता संतोष के अनुसार उनका बेटा हरीश उर्फ सनी सैनी शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। सनी ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को अपनी बहन की शादी के लिए इन लोगों से ब्याज पर बड़ी रकम उधार ली थी। मंदी और काम प्रभावित होने के कारण किश्तें समय पर नहीं चुका पाने से सूदखोरों ने उसे सरेआम रास्ते में पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां संगीता का आरोप है कि सूदखोर घर तक आकर गाली-गलौज करते थे। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद कर जांच में शामिल किया है। मामला दर्ज होने के बाद गगहा पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गजपुर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल सभी आरोपी घर से भाग गए हैं।
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।