सब्सक्राइब करें

UP: 'जलने वालों ने हमें जीते जी मार डाला, पूरे परिवार को खत्म कर दिया'; भाजपा नेता राजकुमार की पत्नी का दर्द

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 PM IST
सार

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के बाद पत्नी सुशीला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशीला का कहना था कि जलने वालों ने पति को ही नहीं पूरे परिवार को खत्म कर डाला। सुशीला कहती हैं-तीन साल पहले पार्षद का चुनाव हुआ था। पति हार गए थे। धर्मदेव चौहान जीत गए थे। उसी के बाद से रंजिश बढ़ती गई। 

विज्ञापन
BJP Leader Murder in UP Wife Sushila Serious Allegations Murder of BJP Leader in gorakhpur
BJP Leader Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या ने सिर्फ एक जान नहीं ली बल्कि पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। घर में पसरा सन्नाटा, रोते-बिलखते बच्चे और बेसहारा खड़ी पत्नी भी बार-बार यही दोहरा रहीं थीं। पत्नी सुशीला ने बिलखते हुए कहा-हमारा सब कुछ लुट गया। पति राजनीति में आगे बढ़ रहे थे। इससे जलने वालों ने उनके साथ पूरे परिवार को खत्म कर डाला..।

 
Trending Videos
BJP Leader Murder in UP Wife Sushila Serious Allegations Murder of BJP Leader in gorakhpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशीला कहती हैं-तीन साल पहले पार्षद का चुनाव हुआ था। पति हार गए थे। धर्मदेव चौहान जीत गए थे। उसी के बाद से रंजिश बढ़ती गई। दो साल पहले पार्षद धर्मराज के लोगों ने उनके भतीजे नीरज के साथ मारपीट की थी। इसमें भतीजे को पुलिस ने चौकी में बैठा लिया था। पति जब उसे छुड़ाने गए तो उनको भी फर्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। एक महीना जेल काटकर आए थे, तब से ही ये लोग दुश्मनी निकालने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Murder in UP Wife Sushila Serious Allegations Murder of BJP Leader in gorakhpur
रोती बिलखती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन जिला प्रशासन के रवैए से नाराज
परिजनों ने जिला प्रशासन के रवैए पर भी सवाल उठाए हैं। सुशीला बताती हैं-बुधवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने मिलने के लिए बुलाया था। अफसरों ने कहा कि बच्चों को कहां पढ़ाना है, बताओ। बिजनेस के लिए लोन दिलाएंगे। मैंने उनसे कहा कि जब पति ही नहीं रहा तो लोन लेकर क्या करेंगे। 

 
BJP Leader Murder in UP Wife Sushila Serious Allegations Murder of BJP Leader in gorakhpur
गांव में पुलिस का पहरा बना रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि 36 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। शासन-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री दारा सिंह चौहान ने 10 लाख रुपये की मदद देने की बात कही है। परिवार का दावा है कि आरोपियों ने पहले भी कई बार धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
BJP Leader Murder in UP Wife Sushila Serious Allegations Murder of BJP Leader in gorakhpur
मृतक राजकुमार चौहान का आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी जी से है फरियाद...आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर
सुशीला ने कहा-मेरा परिवार सड़क पर आ गया। मुख्यमंत्री योगी से फरियाद है मेरी, इन अपराधियों को मार डालना चाहिए, उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। जैसे मेरा पति मरा है, वैसे ही उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed