सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman grabbed collar of a nominated councilor and began demanding money During reception ceremony in gorakhpur

UP: भाजपा कार्यालय में कांड, महिला ने नेताजी का कॉलर पकड़ किया ये काम, धक्का-मुक्की के बीच गालियों की बौछार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

महराजगंज में स्वागत समारोह में एक महिला ने मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़ लिया और रुपये मांगने लगी। भिड़ने वाले दोनों पक्ष भाजपा के ही पदाधिकारी थे। धक्का-मुक्की के बीच गालियों की बौछार हुई। 

woman grabbed collar of a nominated councilor and began demanding money During reception ceremony in gorakhpur
मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़ रुपये मांगती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में महराजगंज के नौतनवा स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार की दोपहर मनोनीत सभासदों एवं मंडल अध्यक्षों के स्वागत समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब पार्टी के ही पदाधिकारी सुधांशु उर्फ राजन वर्मा की माता निर्मला वर्मा एकाएक कार्यालय पहुंचीं और मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव का कॉलर पकड़कर उनसे बकाया रुपये वापस मांगने लगीं।
Trending Videos


अभी वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि पदाधिकारियों के बीच रुपयों के लेनदेन की बात को जमकर गालियों की बौछार होने लगी और नौबत हाथापाई तक आन पड़ी। पहले तो पदाधिकारियों ने ही स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मामला तूल पकड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री सुधांशु उर्फ राजन वर्मा एवं उनकी माता निर्मला वर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव पर उनका करीब साढ़े चार लाख रुपये वर्षों से बकाया हैं। 

लौटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिला ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह पैसों के लिए परेशान है। मांगने पर उनके द्वारा आनाकानी की जा रही है। काफी दिनों से वह उन्हें ही ढूंढ रही थीं। बतादें कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
 

प्रकरण में मुकदमे भी पंजीकृत हैं। इस बीच बुधवार को भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था, जहां दोनों पक्षों का टकराव होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और इसके बाद लोग वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुए।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो मामले की जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed