सब्सक्राइब करें

यूपी में भाजपा नेता का कत्ल: गोली नहीं चाकू से गोदकर ही की थी राजकुमार की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 03:15 PM IST
सार

यूपी में भाजपा नेता की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रापर्टी डीलर राजकुमार की हत्या गोली नहीं चाकू से गोदकर की गई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरा और सीडीआर खंगाल रही है। अभी चाकू बरामद नहीं हुआ है। हत्यारोपी जेल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
BJP Leader murder property dealer was murdered by being stabbed with a knife not shot in gorakhpur
मृतक राजकुमार चौराह और सीसीटीवी में कैद दोनों हत्यारोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के गोरखपुर में प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या गोली मारकर नहीं बल्कि चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को यह जानकारी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं कर सकी है।


मंगलवार की सुबह माॅर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। तब बताया गया था कि बदमाशों ने पहले गोली मारी फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। देर रात हुए प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने घटना में शामिल दो आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी, लेकिन वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में स्पष्ट नहीं किया था।
Trending Videos
BJP Leader murder property dealer was murdered by being stabbed with a knife not shot in gorakhpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह बताया गया था कि बदमाशों ने फायरिंग की थी। अब पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान लिया है, जिसके बाद स्पष्ट हो गया है कि शरीर के सभी घाव धारदार हथियार (चाकू) के ही थे। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों डंपर चालक राज चौहान और विपिन यादव को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader murder property dealer was murdered by being stabbed with a knife not shot in gorakhpur
रोती बिलखती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताने के साथ ही उन्हीं के पास हत्या में प्रयुक्त चाकू होने की जानकारी दी है। अब पुलिस टीमें घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। घटनास्थल के ठीक सामने वाले घर का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से अब पुलिस अन्य जगहों के कैमरों व सीडीआर की जांच कर रही है ताकि नामजद आठ आरोपियों की भूमिका सामने आ सके।
 
BJP Leader murder property dealer was murdered by being stabbed with a knife not shot in gorakhpur
भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या( फाइल फोटो) और गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले-बचाए जा रहे असल गुनहगार
हत्याकांड में दो डंपर चालकों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मामले के पर्दाफाश किया है, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। पिता जंगीलाल ने आरोप लगाया कि असली साजिशकर्ता अभी भी बाहर हैं, जबकि निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
BJP Leader murder property dealer was murdered by being stabbed with a knife not shot in gorakhpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नामजद आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, जबकि असल गुनाहगार वहीं है, उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहन संगीता ने कहा कि जिन दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, अकेले हत्या करना उनके बस की बात नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed