{"_id":"69b724981db1f144a10a0107","slug":"hotels-and-restaurants-are-producing-fewer-dishes-due-to-the-lack-of-commercial-cylinders-on-saturday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1258824-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर की कमी: चटोरी गली में मंगाई भट्ठी...स्टेशन रोड पर होटल में चाय, समोसा व लिट्टी चोखा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर की कमी: चटोरी गली में मंगाई भट्ठी...स्टेशन रोड पर होटल में चाय, समोसा व लिट्टी चोखा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे स्टेशन रोड के होटल संचालक आदित्य यादव ने बताया कि कामर्शियल गैस नहीं मिल रहा है। इस कारण भट्ठी पर केवल खाने में चावल, दाल, रोटी व सब्जी खिला रहे हैं। चाय, समोसा, पकौड़ी व लिट्टी चोखा बनाना बंद कर दिए हैं।
गैस न मिलने कारण चटोरी गली रेस्टोरेंट बंद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कामर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंटों में खाना व फास्टफूड बनाने का संकट बढ़ता जा रहा है। चटोरी गली में गैस सिलिंडर न मिलने के चलते दो दुकानें रविवार को भी बंद रहीं। अब सोमवार से भट्ठी लगाकर लकड़ी-कोयला पर व्यंजन तैयार किए जाएंगे। जबकि, रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल मालिक ने चाय, समोसा व लिट्टी चोखा आदि बनाना बंद कर दिया गया है।
Trending Videos
रेलवे स्टेशन रोड के होटल संचालक आदित्य यादव ने बताया कि कामर्शियल गैस नहीं मिल रहा है। इस कारण भट्ठी पर केवल खाने में चावल, दाल, रोटी व सब्जी खिला रहे हैं। चाय, समोसा, पकौड़ी व लिट्टी चोखा बनाना बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामर्शियल गैस सिलिंडर मिलने के बाद ही इसे दोबारा बनाना शुरू किया जाएगा। वहीं, चटोरी गली में शनिवार को दो दुकान कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से बंद हो गई थी। मालिक नवीन ने बताया कि रविवार को भट्ठी मंगा लिया है। सोमवार से इस पर ही व्यंजन बनाएंगे।