{"_id":"69cd89436da1e0a585063626","slug":"it-is-alleged-that-the-young-man-took-the-girl-into-confidence-and-made-an-objectionable-video-of-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1276481-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी जून 2026 में सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने विश्वास में लेकर युवती का चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर लिया। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोमंत, गजेंद्र, यशोदा और अन्नू कुमारी निवासी नेवासे थाना सहजनवां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos